भाजपाइयों ने फूंका सांसद बिट्टू का पुतला
भाजपा नेताओं ने वीरवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका।
जासं, लुधियाना: भाजपा नेताओं ने वीरवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका। भाजपा के जिला महासचिव कांतेन्दु की देखरेख में हैबोवाल में हुए प्रदर्शन में उन्होंने बिट्टू व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांतेन्दु शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लेना गंभीर मामला है। बिट्टू ने इस हमले की जिम्मेदारी लेकर किसानों को उकसाया भी है।
भाजपा ने इस बाबत पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग भी की, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने दावा किया कि भाजपा के सभी 25 मंडलों में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान सुनील मोदगिल, राम गुप्ता, महेश शर्मा, अश्वनी बहल, हर्ष शर्मा, योगेंद्र मकोल, पंकज जैन, सुमन वर्मा, अवतार कृष्ण तारी, प्रिस भंडारी, संजीव सचदेवा, राकेश जग्गी, संजीव पूरी, राजिदर शर्मा, दमन कपूर, गौरव अरोड़ा, विनय मित्तल, हरीश सग्गड़, हरीश शर्मा, हरविदर, राजीव शर्मा, गुरपीत सिंह राजू, शिवराम गुप्ता,बलबीर सिंह, क्रांति डोगरा, केवल गर्ग, सुरेश अग्रवाल, पंकज शर्मा, गुरदीप सिंह सोढ़ी, भूपिदर राय, तीर्थ तनेजा ,जसदेव तिवारी, रोमी मल्होत्रा, रवि अग्रवाल, रवि अग्रवाल मौजूद रहे।