बिहार के मजदूर ने रिश्तेदार काे फाेन कर की आत्महत्या, जमीनी विवाद के चलते था परेशान
शहर में आत्महत्या का एक अनाेखा मामला सामने आया है। थाना टिब्बा के अंतर्गत आते माेहल्ला न्यू शक्ति नगर में सोमवार सुबह 38 साल के प्रवासी मजदूर ने छत पर लगी ग्रिल के साथ फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के थाना टिब्बा के अंतर्गत आते माेहल्ला न्यू शक्ति नगर में सोमवार सुबह एक 38 साल के प्रवासी मजदूर ने छत पर लगी ग्रिल के साथ फंदा लगा आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने का कारण गांव में रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पता चला है कि इशरत अंसारी ने आत्महत्या करने की जानकारी अपने रिश्तेदार को फोन पर दी थी और बाद में उसके मृतक शरीर को ले जाने की बात भी कही गई।
मृतक की पहचान मुहम्मद इशरत अंसारी पुत्र जाखड़ अंसारी वासी गांव हौदा डूंगरा थाना सन बरसा जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई। घटना का पता सुबह सात बजे लगा। पुलिस की तरफ से लाश को अपने कब्जे में ले कर सिविल अस्पताल में रखवा दिया और उस के रिश्तेदारो को सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें-युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, दो नामजद
समराला, जेएनएन। खन्ना रोड पर मैरिज पैलेस के पास युवक पर आसिफ शेख व अजीजुल शेख ने हमला कर दिया। खरबल शेख ने बताया कि बीती रात दोनों तेजधार हथियारों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उस पर हथियारों से हमला कर दिया। घायल को हालत गंभीर होने पर सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया। एएसआइ ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आराेपिताें काे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।