Move to Jagran APP

जांच में हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी कागजात के सहारे सेना में भर्ती हुए 35 युवक

फर्जी कागजात के सहारे सेना में भर्ती होने वाले 35 युवकों पर केस दर्ज किया गया है। भर्ती होने के लिए मोहाली, रूपनगर और लुधियाना में फर्जी कागजात बने थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 03:57 PM (IST)
जांच में हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी कागजात के सहारे सेना में भर्ती हुए 35 युवक
जांच में हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी कागजात के सहारे सेना में भर्ती हुए 35 युवक

जेएनएन, लुधियाना। फर्जी कागजात के सहारे सेना में भर्ती होने वाले 35 युवकों पर केस दर्ज किया गया है। भर्ती होने के लिए मोहाली, रूपनगर और लुधियाना में फर्जी कागजात बने थे। यह सभी 35 युवक अलग-अलग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे हैं। आरोपितों को नौकरी से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और सेना की जांच के बाद कई बातें निकलकर सामने आ रही हैं।

loksabha election banner

सेना की जांच में पाया गया कि लुधियाना की तहसीलों से बने कागजातों के सहारे 16, रूपनगर से 17 और मोहाली से एक युवक भर्ती हुआ है। सेना ने इनकी सूची भी पुलिस को सौंप दी है। सेना के पास इनके फर्जी पते के प्रमाण पत्र हैं पर अब असली पते की जानकारी हासिल करने में जुटी है। खबर है कि सेना में शामिल हुए लोग हरियाणा और राजस्थान के हैं।

ऐसे आया था मामला सामने

19 जनवरी को रूपनगर पुलिस ने दो युवकों को तहसीलदार कार्यालय की स्टांप के साथ काबू किया था। जांच में पाया गया कि सेना का ही एक मैसेंजर सुरिंदरपाल सिंह और पूर्व फौजी महिंदर सिंह मिलकर फर्जी कागजात के सहारे भर्ती होने वाले युवकों की वेरीफिकेशन खुद ही कर देते थे और कागजात को सेना के रिकार्ड में जमा करवा देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पहले ही एक फरवरी को मामला दर्ज किया हुआ है।

थाना डिवीजन-5  के एएसआइ चांद अहीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कागजात हाथ में लेकर जांच आगे बढ़ाएंगे। प्रशासन से भी पूछताछ की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.