Bharat Bandh 26 March 2021 : खन्ना में दिखा बन्द का असर, किसानों ने कई स्थानों पर किया हाइवे जाम
Bharat Bandh 26 March 2021 भारत बन्द का असर शुक्रवार को खन्ना में भी दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बाजार बन्द हैं। आवाजाही पूरी तरह से ठप है। समराला रोड चौक और गुरु अमर दास मार्केट के सामने किसान हाइवे पर बैठे हैं।
खन्ना, जेएनएन। केंद्र सरकार के खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के आह्वान पर भारत बन्द का असर शुक्रवार को खन्ना में भी दिखाई दे रहा है। शहर के मुख्य बाजार बन्द हैं। आवाजाही पूरी तरह से ठप है। लोग घरों से निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। किसान संगठन बंद के दौरान सड़कों पर भी उतर आए हैं। शहर में कई स्थानों पर नेशनल हाइवे को जाम किया गया है। समराला रोड चौक और गुरु अमर दास मार्केट के सामने किसान हाइवे पर बैठे हैं। दोपहिया वाहनों को भी गुजरने नहीं दिया जा रहा। किसान नेता धरना देते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोस रहे हैं। किसान नेता राजिंदर सिंह बेनिपाल और गुरदीप सिंह भट्टी समेत कई इस आंदोलन में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Bharat Band 26 March 2021: लुधियाना में सुरक्षा के इंतजाम पूरे, दोपहर को किसानों के समर्थन में निकलेगी कार-बाइक रैली
दवा दुकानें खुली रखी गई
बंद के बावजूद शहर की दवा की दुकानें खुली रखी गई हैं। ताकि, लोगों को कोई परेशानी ना हो। किसान संगठनों ने भी दवा की दुकानों को बंद नहीं कराया।
मंदिर के आगे जाम, श्रद्धालु बिना दर्शन लौटे
इस बीच अमलोह रोड पर श्री साईं शिरडी मंदिर के 150 मीटर आगे आसपास के गांववालों ने जाम लगा दिया। इसके चलते साईं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बैरंग लौटना पड़ा। खन्ना निवासी चंदन वर्मा ने बताया कि उन्हें मंदिर नहीं जाने दिया। इस कारण वे बिना दर्शन वापस लौट आए। उन्हें इससे बहुत ठेस पहुंची है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें