मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी
कूमकलां के गांव हाड़ियां में मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी हो गईं।
जासं, लुधियाना : कूमकलां के गांव हाड़ियां में मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी हो गईं। थाना कूमकलां पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव रामगढ़ के रणधीर सिंह का बयान है कि वो इंडस टावर लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज है। 14 सितंबर को टेक्नीशियन राजिदर सिंह ने फोन कर बताया कि गांव हाड़ियां की मालवा इंडस्ट्रीज में लगे टावर की बैटरियां चोरी हैं। खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी जासं, लुधियाना : गांव हुस्सैनपुरा के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ दविदर सिंह को पीएसपीसीएल अग्रनगर यूनिट के सहायक कार्यकारी इंजीनियर पलविदर सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह के खेतों में 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगा था। वह 12 सितंबर को चोरी हो गया। दहेज उत्पीड़न में पति पर केस जागरण संवाददाता, लुधियाना : दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की। एएसआइ अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपित गुड़गाओ सेक्टर 31 का अमनदीप सिंह है। साउथ मॉडल ग्राम की बलदीप कौर का बयान है कि दिसंबर 2017 में शादी आरोपित के साथ हुई थी। कुछ ही दिन बाद और दहेज लाने के लिए आरोपित ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला काबू जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा : थाना दाखा की पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में व्यक्ति को काबू किया। एसआइ किरनदीप कौर को महिला ने बताया कि छह वर्षीय बेटी को घर में छोड़ गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गई थी। जब वापस आई तो लड़की घर से गायब थी। तलाश के दौरान वह खाली प्लॉट के पास पहुंची तो गांव दाखा का बलविदर सिंह उससे अश्लील हरकतें कर रहा था।