Ayodhya Ram Mandir: सुखदेव ने राम जन्मभूमि अांदाेलन में 17 दिन काटी थी जेल, मंदिर निर्माण के फैसले पर जताई खुशी
Ayodhya Ram Mandir अयाेध्या में पांच अगस्त काे राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से पहले रामभक्त फूले नहीं समा रहे। इसे लेकर लुधियाना में भी जबरदस्त उत्साह है।
लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir: अयाेध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले शहर के रामभक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार काे न्यू सराफा बाजार में पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के होने वाले शिलान्यास की ऐतिहासिक शुरुआत पर स्वर्णकार सुखदेव राज चौहान को पंजाब प्रांत संयोजक बजरंग दल आशीष बोनी और विभाग संयोजक चेतन मल्होत्रा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दाैरान सुखदेव को सम्मानित भी किया गया। 75 वर्षीय सुखदेव राज चौहान 1990 में श्री राम जन्मभूमि में कार सेवा में शामिल हुए थे और श्रीराम मुक्ति आंदोलन में 17 दिन जेल में रहकर आए थे। उन्हाेंने न्यायालय के फैसले की सराहना की अाैर कहा कि राम मंदिर का निर्माण हर हिंदू का सपना रहा है। जाे जल्द ही पूरा हाेने की अाशा है।
राम मंदिर का शिलान्यास भक्ताें के लिए स्वर्णिम दिवस
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्णकार संघ लुधियाना नवनीत कुमार गोपी ने कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हमारे लिए स्वर्णिम दिवस है। यह साेरे देशवासियाें के लिए गाैरव की बात है। उन्हाेंने कहा कि बुजुर्गों ने श्री राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए काेई कसर नहीं छाेड़ी।
अमरनाथ यात्रा रद किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : महादेव सेवा दल
महादेव सेवा दल ने कोरोना वायरस के चलते अमरनाथ यात्रा रद होने के कारण संगठन की तरफ से शिवरात्रि पर्व पर निकाले ड्रा के माध्यम से निशुल्क अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले दो भक्तों को यात्रा में खर्च होने वाली 21-21 हजार की नगद राशि देने की घोषणा की है।
यह जानकारी महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने विधानसभा पूर्वी के सेक्टर-32 स्थित संगठन मुख्यालय में आयोजित बैठक में दी। अमरनाथ यात्रा रद किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने इसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर चोट बताया। बवेजा ने कहा बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने शारीरिक दूरी के साथ यात्रा का विकल्प होने के बावजूद यात्रा रद किया जाना निंदनीय है।