Move to Jagran APP

अवतार सिंह चीमना स्टेट गेस्ट कोऑर्डिनेटर एनआरआई नियुक्त

पंजाब सरकार की ओर से अवतार सिंह चीमना को स्टेट गेस्ट कोआर्डिनेटर एनआरआइ अफेयर गवर्नमेंट आफ पंजाब बनाए जाने पर परसोत्तम लाल खलीफा डायरेक्टर पीआरटीसी की अगुआई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 07:42 PM (IST)
अवतार सिंह चीमना स्टेट गेस्ट कोऑर्डिनेटर एनआरआई नियुक्त
अवतार सिंह चीमना स्टेट गेस्ट कोऑर्डिनेटर एनआरआई नियुक्त

संवाद सहयोगी, जगराओं : पंजाब सरकार की ओर से अवतार सिंह चीमना को स्टेट गेस्ट कोआर्डिनेटर एनआरआइ अफेयर गवर्नमेंट आफ पंजाब बनाए जाने पर परसोत्तम लाल खलीफा डायरेक्टर पीआरटीसी की अगुआई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अवतार सिंह के वहां पहुंचने पर सभी ने उनको फूल मालाएं और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विशेष तौर पर पहुंचे एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, चेयरमैन केके बावा पहुंचे। अवतार सिंह चीमना ने स्टेट गेस्ट बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और उन्होंने कहां कि पंजाब के किसानों को दूसरे देशों के किसानों की तरह फसलों में बदलाव करना जरूरी है। इस मौके पर एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल, मलकीत सिंह दाखा, पुरुषोत्तम लाल खलीफा द्वारा वहां पर पौधे लगाए गए। मंच का संचालन कैप्टन नरेश वर्मा ने किया। इस दौरान मनजीत सिंह निज्जर सीनियर कोआर्डिनेटर गवर्नमेंट आफ पंजाब. गुरइकबाल सिंह सनगेड़ा एन आर आई. दविदर सिंह गिल एन आर आई. रविदर कुमार सभरवाल ब्लाक कांग्रेस प्रधान जगराओं, गुरिदर सिद्धू समाजसेवी, मोहित अरोड़ा. सतपाल सिंह ढेहडका, सुखविदर सिंह, बलदेव सिंह गिल, दविदर सिंह गिल एनआरआइ जितेंद्र पाल सिंह, परमिदर सिंह बिट्टू, प्रिस मलिक, डा. विनोद के अलावा अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.