Move to Jagran APP

औद्योगिक नगरी पहुंचे खन्ना, शख्सियतों के कान में फूंका नमो मंत्र

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के बाद अब भाजपा

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 10:43 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 10:43 AM (IST)
औद्योगिक नगरी पहुंचे खन्ना, शख्सियतों के कान में फूंका नमो मंत्र
औद्योगिक नगरी पहुंचे खन्ना, शख्सियतों के कान में फूंका नमो मंत्र

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के बाद अब भाजपा की टॉप लीडरशिप देश की उन शख्सियतों के पास पहुंच रही है, जो जनता में अपना आधार रखती हैं। भले ही वह धर्म के क्षेत्र से हों या फिर उद्यमी, समाज सेवी या पूर्व अफसरशाह हों। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के चार हजार शीर्ष नेता ऐसी एक लाख शख्सियतों से देशभर में मिलेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना लुधियाना पहुंचे। उन्होंने श्री रामशरणम के प्रमुख नरेश सोनी, पूर्व डीजीपी डीआर भंट्टी, वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण एसपी ओसवाल, समाज सेवी जगदीश बजाज, उद्यमी अरुण गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि से मिले। इस दौरान उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों वाली एक बुकलेट 'साफ नीयत, सही विकास' भेंट की। साथ ही मोदी सरकार द्वारा अंत्योदय योजना के तहत उठाए कदमों की चर्चा की। इस दौरान अविनाश राय खन्ना ने इन शख्सियतों से सरकार के कामकाज पर फीडबैक भी लिया। इसका सारा डाटा बैंक पार्टी आलाकमान के पास भेजा जाएगा, जो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा। अविनाश राय खन्ना के साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला महामंत्री रजनीश धीमान, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.सुभाष वर्मा, पूर्व पार्षद हरबंश फैंटा व मीडिया प्रमुख डॉ. सतीश कुमार साथ थे। अमित शाह भी मिलेंगे 50 शीर्ष लोगों से

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत अमित शाह भी सरकार की उपलब्धियों को लेकर कम से कम 50 शीर्ष लोगों से मिलेंगे। शीर्ष लोगों से मिलने वाले 4000 प्रमुख भाजपा नेताओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सासद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। मोदी सरकार अपने टारगेट पर खरी उतरी

खन्ना ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में कहा कि मोदी सरकार के दो टारगेट थे। एक सबका साथ, सबका विकास और दूसरा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन। इन दोनों मुद्दों पर मोदी सरकार खरा उतरी है। उपचुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इन परिणामों से लोकसभा चुनाव का आकलन नहीं किया जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.