Move to Jagran APP

पंजाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला ने ईदगाह में दी अनोखी इफ्तार, पहली बार महिलाएं हुईं शामिल

अपने आठ वर्षीय बच्चे का उपचार करवाने के लिए आस्ट्रेलिया से फरीदकोट आई गुलजार बेगम ने ईदगाह में शहर की मुस्लिम समाज की महिलाओं के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। यह पहला अवसर था जब महिलाएं घरों से बाहर निकलकर ईदगाह पहुंची थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 08:05 AM (IST)
पंजाब में ऑस्ट्रेलियाई महिला ने ईदगाह में दी अनोखी इफ्तार, पहली बार महिलाएं हुईं शामिल
फरीदकोट में इफ्तार पार्टी का आनंद उठाती हुईं महिलाएं। जागरण

फरीदकोट, [प्रदीप कुमार सिंह]। आस्ट्रेलियन महिला गुलजार बेगम ने फरीदकोट में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की है। अपने आठ वर्षीय बच्चे का उपचार करवाने के लिए आस्ट्रेलिया से यहां आई गुलजार बेगम ने ईदगाह में शहर की मुस्लिम समाज की महिलाओं के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। यह पहला अवसर था जब महिलाएं घरों से बाहर निकलकर ईदगाह पहुंची और इफ्तार पार्टी का लुत्फ उठाया। इफ्तार पार्टी के बाद महलाओं ने पुरुषों के साथ नमाज भी अदा की।

loksabha election banner

 इफ्तार पार्टी में शामिल महिलाएं व खुद गुलजार बेगम एक-दूसरे से बात करना चाह रही थी, लेकिन एक-दूसरे की भाषा समक्ष में न आने के कारण वह आपस में बात तो नहीं कर पा रही थी। उन्होंने इशारों में एक-दूसरे के भाव जरूर समझे।

हाजी दिलावर हुसैन, मौलाना जाहिद, मोहम्मद हनीश, मुन्ना खान, मोहम्मद राशिद ने बताया कि यह पहला अवसर है जबकि रोजाधारी महिलाएं ईदगाह में इफ्तार पार्टी में शामिल हुई हैं। उन लोगों को यह बेहद अच्छा लग रहा है। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी इसमें भाग लिया। इफ्तार पार्टी के बाद मौलाना जाहिद ने सभी लोगों को नामाज अदा करवाई।

ईदगाह में इफ्तार पार्टी और वाटर फिल्टर लगवाने वाली आस्ट्रेलियाई नागरिक गुलाजर बेगम का धन्यवाद करती हुईं फरीदकोट की मुस्लिम समाज की महिलाएं।

इफ्तार पार्टी में भाग लेने आई अमीना बेगम, मरजीना बेगम, दिलसादमीन खातून, फतिमा खातून ने बताया कि वह लोग पहली बार घर के बाहर, वह भी ईदगाह में, इफ्तार पार्टी में भाग लेने के लिए आई हैं। यहीं नहीं उन लोगों ने सभी के साथ नामाज भी अदा की। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसके लिए वह सभी गुलजार बेगम का धन्यवाद करती हैं।

ईदगाह में लगवाया शुद्ध पेयजल के लिए फिल्टर

ईदगाह में आने वाले नमाजियों, रोजाधारियों के अलावा अरबी, उर्दू पढ़ने व सीखने आने वाले विद्यार्थियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए गुलजार बेगम ने यहां फिल्टर भी लगवाया। फिल्टर लगवाने पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने गिफ्ट देकर उनका आभार व्यक्त किया।

बच्चे के इलाज के लिए छोड़ दी नौकरी

आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न की रहने वाली गुलजार बेगम वहां पर व्हाइट कॉलर जाब करती थी। नौकरी पर जाने के कारण वह बच्चे की देखभाल नहीं कर सकी। उनका बच्चा मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। उसके इलाज के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और इंटरनेट पर सर्च के बाद उपचार के लिए उसे भारत ले आईं। वर्तमान में उनके बच्चे का अच्छा इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: एक घर में दीवार खिंची तो टूट गया हरियाणा-पंजाब का कनेक्‍शन, आपस में झरोखे से बात कर रही सास-बहू

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.