धार्मिक कार्यक्रम में गए मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर पीटा
गांव भट्टियां बेट में एक मंदबुद्धि किशाेर से कुकर्म करने का मामला समाने आया है। एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसका 16 साल का बेटा मंदबुद्धि है। 30 अक्तूबर की रात 10 बजे वो इलाके में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए गया था।
लुधियाना, जेएनएन। गांव भट्टियां बेट इलाके में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए मंदबुद्धि किशोर को कुछ लोग बहला-फुसला कर गांव कासाबाद रोड स्थित खाली प्लाट में ले गए। यहां उसके कपड़े उतार कर कुकर्म का प्रयास किया। किशोर ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। किशोर का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया है।
एएसआइ प्रभजीत सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव भट्टियां बेट निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका 16 साल का बेटा मंदबुद्धि है। 30 अक्तूबर की रात 10 बजे वो इलाके में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए गया था।
तड़के तीन बजे घर लौट कर उसने बताया कि वहां कुछ अज्ञात युवक उसे बहला फुसला कर कासाबाद रोड स्थित ट्रीटमेंट प्लांट के पास खाली प्लाट में ले गए। वहां उन लोगों ने उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया। प्रभजीत ने बताया कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए आयोजन की वीडियो सीडी कब्जे में लेकर चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।