लुधियाना में रंजिशन हमला कर व्यक्ति की टांग तोड़ी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना के साहनेवाल में रंजिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के साहनेवाल के गांव जसपाल बांगड़ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने व्यक्ति पर लाठियों से हमला कर उसकी टांग तोड़ दी। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव जसपाल बांगड़ निवासी सुरजीत सिंह उसकी पत्नी रमनदीप कौर, भाई गुरप्रीत सिंह तथा भाभी किरणदीप कौर के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे
पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले जसपाल बांगड़ निवासी मनजीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 16 मार्च की रात 8.30 बजे वो अपने घर की छत पर खड़ा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उसकी छत पर आकर उस पर हमला कर दिया। लाठियों से मारपीट करके उसकी टांग तोड़ दी। उसके शोर मचाने पर आरोपित धमकियां देते फरार हो गए। इलाज के लिए उसे ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- ससुराल के पैसों पर ऑस्ट्रेलिया गई लड़की ने पति को करवाया डिपोर्ट, लुधियाना के जगराओं में केस दर्ज
नाइट कर्फ्यू हुल्लड़बाजी करता काबू
नाइट कर्फ्यू के दौरान रेखी सिनेमा चौक में खड़ा होकर हुल्लड़बाजी कर रहे व्यक्ति को थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान टेडी रोड निवासी तजिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस काे बुधवार तड़के 2.15 बजे सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित रेखी सिनेमा चौक में खड़ा होकर हुल्लड़बाजी कर रहा है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें