प्रॉपर्टी डीलर पर तेजधार हथियारों से हमला, हाथों की हड्डियां तोड़ीं Ludhiana News
हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर तेजधार हथियारों से वार कर दोनों हाथों की हड्डियां तोड़ दी हैं। घायल प्रॉपर्टी डीलर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लुधियाना, जेएनएन। काकोवाल रोड स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में कुछ लोगों ने रंजिश के तहत हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर तेजधार हथियारों से वार कर दोनों हाथों की हड्डियां तोड़ दी हैं। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए तो घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाकर घटना की सूचना थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दर्ज करवाई गई है।
घायल प्रापर्टी डीलर संजीव कुमार ने बताया कि उसका काकोवाल रोड प्रेम धाम के पास कार्यालय है। करीब दो साल पहले उसने एक कॉलोनाइजर को प्लाट दिलाया था। जिसके बाद कॉलोनाइजर ने उस समय रजिस्ट्री तो करवा दी, लेकिन इन दो सालों में उस व्यक्ति का इंतकाल नहीं करवाया। संजीव कुमार ने बताया कि उसने कई बार उक्त कॉलोनाइजर से कहा कि वह उक्त व्यक्ति का इंतकाल करवा दें। लेकिन वह हर बार पता नहीं किस कारणों से इंतकाल को टालता रहा।
उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी कॉलोनाइजर ने उससे बहस की और रंजिश रखने लगा। इस विषय में उसने पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी थी। संजीव ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने दफ्तर में बैठा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर कुछ युवक आए, जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। उन्होंने आते ही तेजधार हथियारों से उस पर अटैक कर दिया। शोरशराबा सुन कर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर भाग निकले। संजीव कुमार के दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई और वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें