लुधियाना में पेट्रोल पंप कारिंदों पर युवकों ने किया हमला, CCTV में आरोपितों की हुई पहचान
28 नवंबर को आरोपिक युवक पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। छोटी सी बात पर वो लोग बहसबाजी करते पेट्रोल पंप के कारिंदों से बहस करते हुए वहां से चले गए। मगर उससे थोड़ी ही देर बाद वो अपने साथियों समेत वहां आए और एक कारिंदे पर हमला बोल दिया।
लुधियाना, जेएनएन। जालंधर बाइपास स्थित पेट्रोल पंप कारिंदे से मामूली बात पर बहसबाजी के बाद दो युवक अपने साथियों समेत हथियारों से लैस होकर आए। आते ही उन लोगों ने वहां काम कर रहे दो कारिंदों पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उनकी पहचान हो गई।
अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मनजीत सिंह, करणवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, घोगा, रवि, जाेधां, कऊआ, हैप्पी तथा चैरी के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस न्यू अशोक नगर निवासी संदीप कुमार झा की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो जालंधर बाइपास स्थित जैक्सन पेट्रोल पंप पर काम करता है।
28 नवंबर की रात 11 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक तेल भरवाने के लिए आए। छोटी सी बात पर वो लोग बहसबाजी करते हुए वहां से चले गए। मगर उससे थोड़ी ही देर बाद वो अपने साथियों समेत वहां आए। आते ही उन लोगों ने संदीप पर हमला बोल दिया। जब उसका साथी अमरीश उसे बचाने के लिए आया तो आरोपितों ने उसे भी बुरी तरह से पीट डाला। सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें