Move to Jagran APP

Central Jail के सहायक सुपरिंटेंडेट, डॉक्टर व संतरी क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे

छह अप्रैल को जब दो आरोपितों को जेल में लाया गया था तो संतरी सहायक सुपरिंटेंडेंट और जेल अस्पताल का डॉक्टर उन दोनों के संपर्क में आए थे।

By SatpaulEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 10:07 AM (IST)
Central Jail के सहायक सुपरिंटेंडेट, डॉक्टर व संतरी क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे
Central Jail के सहायक सुपरिंटेंडेट, डॉक्टर व संतरी क्वारंटाइन, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे

लुधियाना, जेएनएन। चोरी के मामले में पकड़े आरोपितों में से एक के कोरोना पॉजिटिव आने से जेल प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। 6 अप्रैल को जब दो आरोपितों को जेल में लाया गया था तो संतरी, सहायक सुपरिंटेंडेंट और जेल अस्पताल का डॉक्टर उन दोनों के संपर्क में आए थे।

loksabha election banner

हालांकि जनकपुरी निवासी आरोपित को खांसी और बुखार होने पर डॉक्टर ने मौके पर उसे व उसके साथी गांव झाबेवाल निवासी को सिविल अस्पताल ले जाने का बोल दिया था। मगर तब तक संतरी, सहायक सुपरिंटेंडेंट और डॉक्टर उन दोनों के संपर्क में आ चुके थे। वीरवार जब जनकपुरी निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अब तीनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। जनकपुरी निवासी आरोपित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जबकि उसका साथी फरार है।

जिस अदालत में पेश किए वहां के मजिस्ट्रेट, स्टेनो और अर्दली भी क्वारंटाइन

उधर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में दोनों को छह अप्रैल को पेश किया गया था। आरोपितों के संपर्क में आने के कारण सेशन जज गुरबीर सिंह ने एहतियात के तौर पर मजिस्ट्रेट, उनके स्टेनो और अर्दली को भी होम क्वारंटाइन रहने के मौखिक आदेश किए हैं। साथ ही कहा है कि अगर उन्हें बुखार या खांसी हो तो डॉक्टर से जांच करवाएं और विभाग को रिपोर्ट करें।

दो कैदी व दो युवक सिविल में भर्ती

शुक्रवार देर रात लुधियाना सेंट्रल जेल में से दो कैदियों को सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। इन्हें जेल प्रशासन ने सांस लेने में दिक्कत होने के चलते सिविल अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दाखिल कर तुरंत उनकी जांच शुरू कर दी है। उधर, सिविल अस्पताल में दो अलग-अलग जगहों से युवकों को अस्पताल में लाकर उन्हें देर रात को भर्ती किया गया। उक्त दोनों युवकों में से से एक जनकपुरी गली नंबर 1 का रहने वाला है, जो गणेश नगर के रहने वाले पॉजीटिव युवक के संपर्क में था। वहीं, दूसरा युवक सहारनपुर का रहने वाला है, जो लुधियाना के सुभाष नगर इलाके में अपने रिश्तेदार के घर रहने आया हुआ था। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.