लुधियाना के ग्रीनलैंड कान्वेंट स्कूल में दीपावली के सजावटी दीयों पर उभरी विद्यार्थियों की कला
ग्रीनलैंड कान्वेंट स्कूल में आनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्री राम माता सीता लक्ष्मण हनुमान जी की वेषभूषा धारण कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने दीपावली पर आधारित कविताएं सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
लुधियाना, जेएनएन। ग्रीनलैंड कान्वेंट स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। स्कूल प्रबंधकों ने विद्यार्थियों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। आनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों ने दीया व मोमबत्ती की सजावट, पूजा वाली थाली की सजावट, पेपर लालटेन मेकिंग इत्यादि गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी कला से सभी को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में दीये, पूजा की थाली तैयार की।
इन गतिविधियों का मकसद बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा को निखारना था। बच्चों ने श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की वेषभूषा धारण कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने दीपावली पर आधारित कविताएं सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। विद्यार्थियों ने ई ग्रीटिंग्स, पोस्टर बनाने की गतिविधि में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा बच्चों ने इंटर क्लास रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया।
बच्चों ने आकर्षक रंगोली बना कर सभी को प्रभावित किया। ग्रीन लैंड ग्रुप आफ स्कूल्स के चेयरमैन डा. राजेश रूद्रा ने बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। स्कूल की प्रिंसिपल डा. ज्योति सचदेव पुजारा ने कहा कि विभिन्न तरह की गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के हुनर को तराशने का प्रयास किया गया है।