चोरी की बैटरी बेचने निकला गिरफ्तार
थाना दुगरी पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की गई बड़ी बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 08:07 PM (IST)
जासं लुधियाना : थाना दुगरी पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की गई बड़ी बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस केस दर्ज करके रविवार को उसे अदालत में पेश किया और एक दिन का रिमांड हासिल किया।
हवलदार गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव ठक्करवाल निवासी रविदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली थी के आरोपित चोरियां करने का आदी है। आज भी वो अपने आसमानी रंग के स्कूटर पर पीले रंग की एक बड़ी बैटरी रख कर बेचने के लिए निकला है। सूचना के आधार पर पक्खोवाल रोड नहर पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गुरमेल सिंह ने कहा कि आरोपित का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें