हथियारबंद हमलावरों ने दो दंपतियों को पीटा, महिला से की अश्लील हरकतें
हमलावरों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इस दौरान आरोपितों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए।
लुधियाना, जेएनएन। हथियारबंद हमलावरों ने रंजिश के चलते एक दंपती पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान घायल युवक के भाई व उसकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने दूसरे दंपती पर भी कातिलाना हमला कर महिला के सिर पर दात से वार किए। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इसके साथ ही हमलावरों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इस दौरान आरोपितों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। थाना साहनेवाल पुलिस ने लोहारा के मसकीन अली की शिकायत पर सवारदीन, याकूब अली, रफीक, गल्लू, छीना, काका, समरूदीन और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मसकीन अली के मुताबिक भाई का बेटा शोकत काफी दिन से लापता था। भाई व भाभी बेटे की तलाश में गांव लोहारा में गुज्जरों के डेरे पर जा रहे थे। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने 11 जून दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके भाई व भाभी पर हमला कर दिया। इस बारे में पता चलते मसकीन अली पत्नी के साथ मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पहले मसकीन की पत्नी के सिर पर दात से वार किए, फिर उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें की। इसी बीच, सभी घायलों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति नामजद
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू की। आरोपित ब¨ठडा के रामामंडी स्थित राम बाग के निकट शिव कॉलोनी का सोहन सिंह है। दुगरी के भाई हिम्मत सिंह नगर की गुरप्रीत कौर ने बताया, शादी के बाद दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित द्वारा प्रतिदिन प्रताड़ित किया जा रहा है।