पार्टी व शहर के लोगों के लिए समर्पित थे हाकम सिह
शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा की अंतिम अरदास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
संसू, लुधियाना : शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा की अंतिम अरदास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। भले वह मंत्री हो या विधायक, पार्टीवाद को छोड़ सभी दल के नेताओं द्वारा पूर्व मेयर द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया। ग्यासपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में आयोजित अंतिम अरदास में पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल का शोक संदेश लेकर पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि बादल परिवार हाकम सिंह को परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। बादल साहब की उनसे काफी नजदीकियां थी। उन्होंने शहर को मानचेस्टर आफ इंडिया बनाने में अहम योगदान दिया। वह पार्टी व लोगों के लिए हर समय समर्पित रहते थे। उन्होंने इतने लंबे समय पार्टी से जुड़ कर शहर की जितनी सेवा की है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
अंतिम अरदास में ग्यासपुरा के बेटे व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा, पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक व विधानसभा में शिअद नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक व जिला अकाली दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, मेयर बलकार सिंह संधू, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिया, विधायक संजय तलवाड़, गुरप्रीत गोगी, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, अकाली दल के जिला यूथ प्रधान गुरदीप सिंह गोशा, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, डिप्टी मेयर सरबजीत कौर, विजय दानव, यशपाल चौधरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण बांसल, विधायक बलविदर बैंस, नीरज स्टेट एंड बिल्डर्स के मालिक बीएल यादव, टीएस काका, गुरुद्वारा शाहिदां (फेरूमान) के मुख्य सेवादार बलविदर सिंह लायलपुरी, सोहन कुमार शास्त्री, अमनदीप सिंह ग्यासपुरा, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चंद्रभान चौहान के अलावा इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन ढंडारी, ग्यासपुरा इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन व ढंडारी इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने हाकम सिंह को श्रद्धांजलि दी।