खन्ना में आम आदमी पार्टी की गतिविधयां तेज, अमनदीप गांव कम्मा इकाई के प्रधान नियुक्त
खन्ना में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां तेज हाे गई है।फल्ली ने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों की नीतियां जनविरोधी रही है।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां तेज हाे गई है। शनिवार काे गांव कम्मा में एक बैठक चरणजीत सिंह ईसड़ू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खन्ना हलका इंचार्ज अनिल दत्त फल्ली विशेष रूप सें उपिस्थत हुए। इस दौरान फल्ली ने गांव की कमेटी का गठन कर अमनदीप सिंह को गांव कम्मा की आप इकाई का प्रधान नियुक्त किया। कम्मा का सिरोपा पहना कर सम्मान भी किया गया।
फल्ली ने कहा कि अकालियों और कांग्रेसियों की जनविरोधी सरकारों को देखने के बाद पंजाब के लोग अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने लगे हैं। लोग इन दलों द्वारा मिलीभगत के साथ पंजाब के खजाने को लूटने की सियासत को समझ चुके हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों को दोनों दलों की जनविरोधी नीतियों और फैसलों के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ उन्हें दिल्ली की आप सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्हाेंने कहा कि आम लोग आम आदमी पार्टी की रीढ़ की हड्डी बनकर पंजाब की तरक्की में योगदान डाल सकते हैं। अमनदीप सिंह ने अपनी नियुक्ति पर आप हाईकमान और अनिल दत्त फल्ली का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाग सिंह, चरणजीत सिंह ईसड़ू, रविंदर सिंह कम्मा, मेवा सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, बूटा सिंह, मनदीप सिंह, सरनजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरमेल सिंह, प्रीतम सिंह, हरप्रीत सिंह ईसड़ू, जसविंदर सिंह भी मौजूद रहे।