Move to Jagran APP

Punjab Assembly Election 2022: बेटे को अकाली दल ने दिया टिकट, लुधियाना भाजपा ने मां प्रेम शर्मा को किया निष्काषित

Punjab Assembly Election 2022 भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने बताया कि प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्षद प्रेम शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा अकाली दल की बैठकों में शामिल हो रही थी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 01:12 PM (IST)
Punjab Assembly Election 2022: बेटे को अकाली दल ने दिया टिकट, लुधियाना भाजपा ने मां प्रेम शर्मा को किया निष्काषित
लुधियाना में दलबदल का खेल तेज। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और राजनीतिक दलों ने सरगर्मियां बढ़ानी शुरू कर दी। अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी से आए पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को टिकट देने के लिए लुधियाना उत्तरी विधानसभा क्षेत्र को बहुजन समाज पार्टी के साथ बदल लिया। इधर अकाली दल ने आरडी शर्मा को टिकट की घोषणा की वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने उनकी मां व पार्षद प्रेम शर्मा को पार्टी से निष्काषित कर दिया। पार्टी ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। इससे पहले जब आरडी शर्मा ने अनिल जोशी के साथ अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था तो उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने बताया कि प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्षद प्रेम शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रेम शर्मा अकाली दल की बैठकों में शामिल हो रही थी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर ही उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया गया। प्रेम शर्मा तीसरी बार पार्षद हैं और एक बार उनके बेटे आरडी शर्मा पार्षद रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह 9 डिग्री से नीचे आया तापमान; खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

भाजपा ने आरडी शर्मा काे बनाया था डिप्टी मेयर

इसी दौरान आरडी शर्मा को भाजपा ने नगर निगम में डिप्टी मेयर भी बनाया था। आरडी शर्मा भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं। वह पिछली बार जिला भाजपा प्रधान के दावेदारों में से एक थे लेकिन आखिर में उन्हें प्रधान के बजाय उप प्रधान बनाया गया। इसके अलावा आरडी शर्मा भाजपा से उत्तरी विधानसभा हलके से टिकट की दावेदारी जता रहे थे।

यह भी पढ़ें-CIBIL Score कम होने पर महंगी ब्याज दरों पर मिल रहा लोन, लुधियाना की इंडस्ट्री ने PM माेदी काे लिखा पत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.