विवाहिता का आरोप, जान से मारने के लिए ससुरालियों ने रसोई गैस खुली छोड़ी
लुधियाना के हैबोवाल की रहने वाली विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शनिवार शाम ससुरालियों ने उसे जान से मार देने के इरादे से रसोई में गैस खोल कर छोड़ दी थी। वह वहां से भागकर आई तो उसे पीटा गया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : हैबोवाल की रहने वाली विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार शाम सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए आई विवाहिता रिया ने आरोप बताया कि पौने तीन साल पहले उसकी शादी हैबोवाल के करतार नगर इलाके में हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद ही ससुराली ने दहेज लाने के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान जब उसने बेटी को जन्म दिया तो उसे इसलिए प्रताड़ित किया जाने लगा उसने बेटे को क्यों जन्म नहीं दिया। आए दिन सुसराली मायके से पैसे लाने के लिए भी दवाब बनाने लगे। दीवाली पर उसके पिता ने ससुरालियों को दो लाख रुपये दिए। इसके बावजूद प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। गत शनिवार शाम ससुरालियों ने उसे जान से मार देने के इरादे से रसोई में गैस खोल कर छोड़ दी। जब वह खाना बनाने के लिए रसोई में गई तो वहां गैस की दुर्गंध फैली हुई थी। भाग कर वह सीधा अपने कमरे में आ गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। उसने तुरंत फोन पर घटना की जानकारी शिमला पुरी रहने वाले अपने पिता संदीप गुप्ता को दी और वह तुरंत उसे मायके ले आए। रिया ने कहा कि वह दो बार ससुरालियों की शिकायत पुलिस कमिश्नर को कर चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। -- शादी की नीयत से नाबालिगा का अपहरण जासं, लुधियाना : शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ राजपाल ने बताया कि पुलिस ने मुंडियां कलां की सुरजीत कालोनी की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह 6 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी किसी को कुछ बताए कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि मुंडियां कलां के सतगुरु नगर की गली नंबर 1 के रहने वाले गुरसेवक ¨सह ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।