Move to Jagran APP

आप का सीएम फेस बनते ही वायरल होने लगे भगवंत मान के वीडियो, विरोधियों ने पुरानी खबरें भी की शेयर

अकाली दल भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने भगवंत मान के वीडियो फेसबुक ट्विटर व वाट्सएप ग्रुपों में वायरल करके उन पर निशाना साधा है। उनके खिलाफ छपी पुरानी खबरों को भी इंटरनेट पर प्रचारित किया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:43 AM (IST)
आप का सीएम फेस बनते ही वायरल होने लगे भगवंत मान के वीडियो, विरोधियों ने पुरानी खबरें भी की शेयर
आप पंजाब के सीएम फेस भगवंत मान को इंटरनेट मीडिया पर विरोधियों ने निशाने पर लिया है। पुरानी फोटो

राजेश भट्ट, लुधियाना। आम आदमी पार्टी ने जैसे ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया, वैसे ही वह विरोधियों के निशाने पर आ गए। विरोधियों ने भगवंत मान के पुराने वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने शुरू कर दिए। अकाली दल, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के समर्थक अलग अलग पेजों पर भगवंत मान के वीडियो अपलोड करने में जुटे हैं। उन्होंने भगवंत मान के वीडियो को फेसबुक, ट्वीटर व वाट्सएप ग्रुपों में वायरल करना शुरू किया है। उनके खिलाफ छपी पुरानी खबरों को भी इंटरनेट पर प्रचारित किया जा रहा है। इस तरह के वीडियो से आप को घेरने की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेजों पर भगवंत मान के कई वीडियो अपलोड करके लिखा है कि इनके हाथों में क्या पंजाब सुरक्षित रहेगा। यही नहीं अकाली दल ने भगवंत मान की किसी फिल्म का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि उनका मकसद नेता बन कर पैसे बटोरना है।

अकाली दल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मकसद पूरा हो गया। इसके अलावा भाजपा के कुछ समर्थकों ने भगवंत मान का पुराना विडियो भी अपलोड किया है। उन्हें भी उस वीडियो में उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। भगवंत मान के वीडियाे  भाजपा कार्यकर्ता भी खूब वायरल कर रहे हैं।

आप ने खुद किया फनी वीडियो वायरल

मंगलवार को भगवंत मान को पंजाब में सीएम फेस घोषित करने के बाद आप ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से फन्नी वीडियो जारी किया। इसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को विशेष तौर पर निशाना बनाया और अंत में भगवंत मान को प्रमोट किया गया।   

Koo App

AAP Convener Arvind Kejriwal cannot trick Pbis with stage-managed shows. They realise making Bhagwant Mann the CM face is just a ploy to tame the wayward leader. When MLA’s / public do not accept Bhagwant then Kejriwal will step in “to save the party”. Beware of such imposters. - Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 19 Jan 2022

Koo App

भगवंत मान जी ’उड़ता पंजाब’ के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर केजरीवाल जी ने बता दिया है कि वो #Punjab को लेकर कितने गंभीर हैं।

View attached media content - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 19 Jan 2022

Koo App

AAP’s newly nominated CM face Bhagwant Mann is a dummy. AAP is running its campaign on ‘ek mauka Kejriwal nu’. Will it now uproot boards put up across Pb, changing it to ‘ek mauka Bhagwant Mann nu’? Obviously not. Arvind Kejriwal continues to be the real face of AAP in Punjab. #PunjabElections2022

View attached media content - Sukhbir Singh Badal (@sukhbir_singh_badal) 19 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.