Move to Jagran APP

Kisan Andolan: पंजाब में AAP ने जलाई कृषि सुधार कानूनाें की प्रतियां, किसानाें की लड़ाई संसद तक लड़ने की भरी हुंकार

Kisan Andolan आम आदमी पार्टी ने कहा कि माेदी सरकार किसानाें की समस्याओं काे हल करने में नाकाम रही है। मान ने कहा कि आप किसानों के आंदोलन में उनके साथ है। किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:53 PM (IST)
Kisan Andolan: पंजाब में AAP ने जलाई कृषि सुधार कानूनाें की प्रतियां, किसानाें की लड़ाई संसद तक लड़ने की भरी हुंकार
लुधियाना में आम आदमी पार्टी ने कृषि सुधार कानूनाें की प्रतियां जलाई। (कुलदीप काला)

लुधियाना, जेएनएन। Kisan Andolan: पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बुधवार काे कृषि सुधार कानूनाें (Agricultural Reform Laws) की प्रतियां जलाई। प्रदेश प्रधान भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लुधियाना (Ludhiana) में प्रदर्शन कर माेदी सरकार (Modi Govt) और अकाली दल (Akali Dal) पर जमकर निशाना साधा। मान ने कहा कि अकाली दल अब पंजाब (punjab) में अपना अस्तित्व खो चुका है। अब हालात ये हैं कि पंजाब के लोग शिराेमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) काे पूरी तरह से नकार चुके हैं।

loksabha election banner

आप नेता का कहना है कि बुधवार को पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोहड़ी (Lohri) पर आंदाेलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभाओं का आयोजन किया। इस दाैरान लोहड़ी के ही दिन कृषि सुधार कानूनाें (Agricultural reform laws) की प्रतियां जलाई जा रही हैं। उन्हाेंने कहा कि माेदी सरकार किसानाें की समस्याओं काे हल करने में नाकाम रही है। मान ने कहा कि आप किसानों के आंदोलन (Kisan Andolan) में उनके साथ है। किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कृषि सुधार कानूनाें काे वापस नहीं ले लेती।

इस मौके पर उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, उपनेता सरबजीत कौर मानूके भी मौजूद थीं। पार्टी नेताओं ने कहा कि माेदी सरकार को आंदाेलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से माफी मांग कर तुरंत इन कानूनों को रद करना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.