Move to Jagran APP

जालंधर के युवक ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए, परेशान करने पर महिला ने की खुदकुशी

भैणी कॉलोनी भामियां कलां निवासी विवाहित महिला ने घर पर ही खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर नूरमहल जालंधर के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Edited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:13 AM (IST)
जालंधर के युवक ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए, परेशान करने पर महिला ने की खुदकुशी
जालंधर के युवक ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए, परेशान करने पर महिला ने की खुदकुशी

लुधियाना, जेएनएन। शहर की भैणी कॉलोनी भामियां कलां निवासी विवाहित महिला ने घर पर ही खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर नूरमहल जालंधर के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में केवल सिंह निवासी भैणी कॉलोनी भामियां कलां ने बताया कि उसकी बेटी अकविंदर कौर की शादी 13 साल पहले राजिंदर कुमार के साथ हुई थी।

loksabha election banner

आठ साल पहले उनका दामाद विदेश चला गया था। इसके बाद अकविंदर कौर जालंधर के रवि नामक युवक के संपर्क में आई और उसने उसे हरप्रीत सिंह के साथ मिलवाया था। उसने उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो और फोटो भी खींच लिए थे। वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर उससे पैसे लेने लगे। बाद में उसके तीन अन्य साथी रवि, घोना, छिब्बू और सनी भी उसके साथ मिल गए और उसे परेशान कर रहे थे।

उसकी वीडियो और फोटो दामाद को भेज दिए, जिसके बाद वह मायके आ गई थी। इसके बाद भी वह उसे परेशान कर रहे थे। जिसके कारण उसने रसोई में फंदा लगा लिया। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर नूरमहल जालंधर के रहने वाले हरप्रीत सिंह, रवि, घोना, छिब्बू और सनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ हरभजन सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.