Move to Jagran APP

ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे, धुंध में सड़क किनारे खड़े वाहनों ने दो साल में ली 609 लोगों की जान

लुधियाना में बहुत सारी ऐसी सड़कें हैं जिनके किनारों पर दिन-रात भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। उनमें से कई वाहन ऐसे भी होते हैं जिनके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते।

By Vikas KumarEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 08:52 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 09:16 AM (IST)
ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे, धुंध में सड़क किनारे खड़े वाहनों ने दो साल में ली 609 लोगों की जान
ये आंकड़े आपको भी चौंका देंगे, धुंध में सड़क किनारे खड़े वाहनों ने दो साल में ली 609 लोगों की जान

लुधियाना [राजन कैंथ]। सर्दी के आते ही धुंध भी शुरू हो गई है, जिस कारण सड़कों पर या किनारे खड़े वाहन अकसर हादसों का कारण बनते हैं। धुंध के दौरान सड़कों के किनारे बिना किसी सूचक के खड़े वाहनों से पीछे से आने वाले वाहन भी टकरा जाते हैं, जो असंख्य लोगों की मौत का कारण बनते हैं। विगत दो साल के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। वर्ष 2017 में हुए 493 सड़क हादसों में 281 लोगों की मौत हुई, जबकि 316 घायल हुए। वहीं वर्ष 2018 के दौरान 477 सड़क हादसों में 328 लोगों की जानें गईं और 240 लोग घायल हुए। शहर में बहुत सारी ऐसी सड़कें हैं, जिनके किनारों पर दिन-रात भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। उनमें से कई वाहन ऐसे भी होते हैं, जिनके पीछे न तो रिफ्लेक्टर लगे होते हैं और न ही पार्किंग लाइट जलाई गई होती है।

loksabha election banner

सावधान : यहां बेतरतीब ढंग से खड़े होते हैं वाहन

शेरपुर चौक

ट्रांसपोर्ट नगर चौक

दिल्ली जीटी रोड

फोकल प्वाइंट

चंडीगढ़ रोड

फिरोजपुर रोड

मलेर कोटला रोड

जालंधर जीटी रोड

महज औपचारिकताएं पूरी करती है पुलिस

वाहनों को खड़े होने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से कभी कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया। यदा कदा पुलिस शहर में सेमिनार का आयोजन करके वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने की औपचारिकता मात्र पूरी कर लेती है। यही नहीं ढाबों के बाहर भी वाहनों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। इस प्रकार के किसी हादसे में किसी की कीमती जान न जाने पाए। अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इकबाल सिंह संधू, एडीसी जनरल

सड़क किनारे वाहन न खड़े करने के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठके करके उन्हें जागरूक किया जाता है। जहां कहीं वाहन खड़ा नजर आता है, उसका चालान काटा जाता है।

एसएस बराड़, डीसीपी ट्रैफिक

साल 2017 में हुए हादसे ...

महीना     हादसे     मौत     घायल

जनवरी     39         22    19

फरवरी     54         26      24

मार्च       42         21   23

अप्रैल     34         23     21

मई        42         20     39

जून       36         26     32

जुलाई     42         25     21

अगस्त     38         21     23

सितंबर     43         15     30

अक्टूबर 44         26     29

नवंबर     51         27     27

दिसंबर     28         29     17

--------------------------------

कुल     493         281     316

--------------------------------

साल 2018 में हुए हादसे ...

महीना     हादसे   मौत   घायल

जनवरी     39      22       19

फरवरी      43     34     19

मार्च         37     29      17

अप्रैल        34     24      18

मई          43    26     25

जून         39     19      30

जुलाई      25     15      17

अगस्त    39     24      19

सितंबर     51     32      27

अक्टूबर    42     33      17

नवंबर       47     36      21

दिसंबर      42     31       15

-------------------------------------

कुल         477     328      240

-------------------------------------

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.