Move to Jagran APP

लुधियाना के ग्यासपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का 5वां दिन, भगवान कृष्ण की कथा से निहाल हुए भक्त

लुधियाना के जीटीबी नगर ग्यासपुरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन परम श्रद्धेय कथावाचक प. अवधेश पांडेय ने कहा कि धरती पर कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे। धरती पापों से कराह रही थी। तब कन्हैया का अवतार हुआ।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 11:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 11:48 AM (IST)
लुधियाना के ग्यासपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का 5वां दिन, भगवान कृष्ण की कथा से निहाल हुए भक्त
लुधियाना के जीटीबी नगर ग्यासपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा।

लुधियाना [जेएनएन]। भगवान कृष्ण ने अत्याचारी कंस को मारा, धरती पर बढ़ रहे पाप को मिटाया, लीला धारी कन्हैया ने गोपिकाओं के साथ रचाया रास। यह बात पूर्वांचल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सानिध्य में जीटीबी नगर ग्यासपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन परम श्रद्धेय कथावाचक प. अवधेश पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि धरती पर कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे। धरती पापों से कराह रही थी। तब कन्हैया का अवतार हुआ। अत्याचारी को मारने के लिए जन्म से ही भगवान ने बालपन में ही पूतना जैसी राक्षसी का नाश किया।

loksabha election banner

अघासुर बकासुर बलवान राक्षसों को कंस ने मारा, भगवान कृष्ण को मारने के लिए तमाम तरह के तमाम प्रकार के प्रयोग किए। लेकिन भगवान तो सभी की महिमा जानते हैं। तीनों लोकों के स्वामी श्री कृष्ण का अवतार लेकर गोपीयों के साथ नृत्य किया। यहां मथुरा का दूध दही जाना बंद किया। सरोवर में निर्वस्त्र होकर स्नान कर रही गोपिकाओ का चीर हरण किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक संजय गुप्ता, विशेष सहयोगी विनेश वर्मा, निर्मल साह, विजय तिवारी, सोनू गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, राम तीरथ पाल, कृष्णा पंडित, न्यू रामनगर क्लब के सियाराम, सुबोध चौहान, दयाराम, राकेश मिश्रा, नीरज झा, हिमाचल तिवारी, राम अवध प्रकाश, चंदन झा धीरू, बीएस ठाकुर,डीएस ठाकुर, मनोज सिंह,राम चंद्र दुबे,मंटू सिंह इत्यादि मौजूद थे l

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.