इटली में गांव जैपुरा के 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
यहाँ एक तरफ नौजवान पीढ़ी विदेश जाने के लिए बड़े बड़े सपने देखते हैं और उनकी परिवार वाले उनको विदेश भेजने के हर संभव प्रयास करते हैं। वहीं आये दिन विदेशों से कोई न कोई दुखदाई घटना आ जाती है जिससे लोगों की रूह कांप जाती है ऐसा ही एक मामले दोराहा के साथ लगते गांव जैपुरा का हुआ का एक नौजवान होशयार सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव जैपुरा जो करीब 10 वर्ष से इटली में गया हुआ था और इटली का नागरिक था का किसी ने बेरहमी से कतल कर दिया।
जेएनएन, दोराहा :
: गांव जैपुरा निवासी 45 वर्षीय होशियार सिंह पुत्र जसवंत सिंह की इटली में इसी वर्ष दस फरवरी को हत्या कर दी थी, जिसका पता घरवालों को 25 नवंबर को चला। परिवारवालों के मुताबिक होशियार सिंह करीब दस साल पहले इटली में गया था जो मौजूदा समय में वहां का नागरिक था।
इस संबंध में मृतक होशियार सिंह की पत्नी सुखविदर कौर ने बताया कि उसकेपति वर्ष 2008 से इटली गए थे। उन्हें वहां की नागरिकता भी मिली हुई थी और वह वहां के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। सुखविदर कौर के अनुसार उसकी अपने पति से अंतिम बार सात फरवरी को बात हुई थी। इसके बाद 10 फरवरी को उनके पति ने बेटे के मोबाइल पर ़फोन किया था। लेकिन, बात नहीं हो सकी थी। सुखविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने अपने पति के दोस्तों से संपर्क कर उन्हें तलाशने का प्रयास किया परन्तु कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सोशल मिडिया पर तीन महीने पहले अपने पति के लापता होने की पोस्ट डाल कर विदेश में रह रहे लोगों से शेयर की थी
सुखविंदर कौर ने बताया कि उन को अपने पति की हत्या के बारे में 25 नवंबर को जानकारी मिली तब मिली जब संबंधित थाने की पुलिस ने उनके घर एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में उसके पति की इटली में हत्या किए जाने की बात लिखी हुई थी। लेकिन, हत्या कारण नहीं बताया था।
मृतक की बेटी कमलजीत कौर ने बताया की उन के घर इटली सरकार द्वारा जो पत्र भेजा गया उस में उनके पिता की हत्या 10 फरवरी को होना बताया गया है। और उसी दिन के बाद ही परिवार का होशियार सिंह के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही। होशियार सिंह के परिवार में उसकी तीन बेटियां, एक बेटा व उसकी पत्नी है, जिन्होंने पंजाब व भारत सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।