जरूरी- ब्लड सेवा फैमिली ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया
ब्लड सेवा फैमिली की तरफ से रघुनाथ अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 10:57 PM (IST)
जासं, लुधियाना : ब्लड सेवा फैमिली की तरफ से रघुनाथ अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 45 रक्तदानियों ने खूनदान किया। इनमें से 35 रक्तदानियों ने अपनी जिदगी में पहली बार खूनदान किया, जिनकी ज्यादातर उम्र 18 और 19 वर्ष रही। एक रक्तदानी ने अस्पताल में एमरजेंसी में ब्लड सेल भी डोनेट किए। ब्लड सेवा फैमिली टीम 24 घंटे रक्तदान के लिए तैयार रहती है। संस्था के संस्थापक मंकुश कपूर ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। जीवन दान का यह मिशन लगातार बढ़ रहा है। जब उन्होंने इस मिशन को शुरू किया था, तब अकेले थे। लेकिन आज सैकड़ों लोग संस्था के साथ जुड़कर लोगों की जिदगी बचा रहे हैं। शहर के दूसरे लोगों से भी अपील है कि रक्तदान के लिए आगे आएं। इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें