कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में चार गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित की पुलिस को तलाश है।
जासं, लुधियाना : पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित की पुलिस को तलाश है।
थाना मोती नगर पुलिस ने मेटरो रोड टी प्वाइंट इलाके में दबिश देकर कर्फ्यू के दौरान कार में शराब पी रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। हवलदार जगसीर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गांव जुगियाना निवासी कुलविदर सिंह, अछर सिंह राम नगर की गुरदेव कालोनी निवासी मनोज कुमार तथा जुगियाना निवासी धरमिदर सिंह के रूप में हुई।
उधर, थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया बी इलाके में कर्फ्यू के दौरान सोया चांप की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ गुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान निरंकारी मोहल्ला की गली नंबर 4 निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की तो वो फरार हो गया।