Move to Jagran APP

छात्राओं से की छेड़छाड़, कार बैक कर पीछे धकेला

हैबोवाल इलाके में कार सवार दो मनचलों ने घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोपितों ने कार आगे लगाकर जबरन उनका स्कूटर रोक लिया। फिर कार पीछे करके उनकी स्कूटी में मारी और उसे पीछे की और धकेल दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:29 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:29 AM (IST)
छात्राओं से की छेड़छाड़, कार बैक कर पीछे धकेला
छात्राओं से की छेड़छाड़, कार बैक कर पीछे धकेला

जागरण संवाददाता, लुधियाना : हैबोवाल इलाके में कार सवार दो मनचलों ने घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोपितों ने कार आगे लगाकर जबरन उनका स्कूटर रोक लिया। फिर कार पीछे करके उनकी स्कूटी में मारी और उसे पीछे की और धकेल दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर लोग जमा हुए तो दोनों आरोपित फरार हो गए।

loksabha election banner

थाना हैबोवाल की पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान रिशी नगर निवासी मनदीप सिंह तथा हैबोवाल के पीर खाना रोड निवासी अरमान प्रभाकर के रूप में हुई। पुलिस ने हैबोवाल की दुर्गा पुरी निवासी 17 वर्षीय युवती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 9 नवंबर की रात 8 बजे वह अपनी सहेली के साथ श्री राम शरणम मंदिर से स्कूटी पर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वो दोनों आरे वाली गली में दाखिल हुई, उसी दौरान मारुति रिट्ज कार में आए दोनों युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुर्गा पुरी पहुंचने पर आरोपितों ने उनके स्कूटर के आगे कार लगाकर रोक दिया। स्कूटी के रोकने पर आरोपितों ने कार बैक करके स्कूटर में मारी और उसे पीछे की और घसीटते ले गए। एएसआइ सुखविंदर ने बताया कि युवतियों के परिजनों ने अपने प्रयास से दोनों आरोपितों के नाम और ठिकानों का पता लगाकर पुलिस को दिए हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपित घर से फरार बताए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.