कॉलेज ऑफ होम साइंस के 198 स्टूडेंट्स को प्रदान की गई डिग्री
जासं, लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ होम साइंस की ओर से सोमवार वार्षिक दीक्षांत समा
जासं, लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ होम साइंस की ओर से सोमवार वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्य की शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी शामिल हुईं। समारोह में कॉलेज ऑफ होम साइंस के अकेडमिक सेशन वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 के बीएससी (ऑनर्स) होम साइंस (चार व छह साल), बीएससी (ऑनर्स) फैशन डिजाइनिंग, बीएससी (ऑनर्स) न्यूट्रीशियन एंड डायटेटिक्स के 198 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गई। जबकि 28 स्टूडेंटस को मैरिट सर्टिफिकेट और पांच स्टूडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी ने कहा कि हर विद्यार्थी के जीवन में कन्वोकेशन का विशेष महत्व होता है। यह एक ऐसा दिन होता है, जब एक विद्यार्थी अपने भविष्य के सपने बुनना शुरू कर देता है। डिग्री के हाथों में आते ही नए नया जोश व आत्म विश्वास पैदा हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप जीवन में कहीं भी जाएं, जो भी करें, लेकिन एक अच्छे इंसान जरूर बने। वहीं वीसी डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि पीएयू विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। यहां के स्टूडेंट्स ने देश विदेश में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें उम्मीद है कि पीएयू से डिग्री लेने के बाद सभी स्टूडेंट्स अपनी मेहनत व लगन से अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। उधर, डिग्री के साथ सुनहरे भविष्य का सर्टिफिकेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और चमक साफ झलक रही थी। जैसे ही दीक्षांत समारोह समाप्त हुआ और स्टूडेंट्स आडिटोरियम से बाहर आएं, तो उनके चेहरों पर डिग्री मिलने की खुशी दौड़ रही थी। विद्यार्थियों ने कैप उछालकर अपनी खुशी का इजहार किया। डिग्री के साथ सेल्फी व ग्रुप फोटो खिंचवाई।