Loksabha Election: लुधियाना में 1721 बूथों पर होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियों को सौंपी ईवीएम
19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने लुधियाना में 755 लोकेशन पर 1721 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 1088 शहरी क्षेत्र व 633 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।
जेएनएन, लुधियाना। 19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने लुधियाना में 755 लोकेशन पर 1721 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 1088 शहरी क्षेत्र व 633 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। सबसे अधिक 296 पोलिंग स्टेशन विधानसभा क्षेत्र गिल में बनाए गए हैं, जबकि सबसे कम 145 विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में बूथ बनाए गए है। 755 लोकेशन में से 458 सरकारी इमारतों का उपयोग किया गया है, जबकि मतदान के लिए 297 निजी इमारतों का उपयोग किया जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सौंपी गई और चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पोलिंग बूथ के लिए रवाना हाेने से पहले तैयारी करते ड्यूटी में तैनात कर्मचारी।
पोलिंग बूथ के लिए रवाना होने से पहले दिशा-निर्देश संबंधी जानकारी करते पुलिस के जवान।
16 लाख 80 हजार 953 लोग डालेंगे वोट
लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय सीट के लिए 16 लाख 80 हजार 953 वोटर्स मतदान करेंगे। वहीं 18 से 19 उम्र वर्ग के फर्स्ट वोटर्स की संख्या 21 हजार आठ सौ 54 हैं। लुधियाना संसदीय सीट में कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 9 लाख एक हजार 313 और 7 लाख 79 हजार 569 महिला वोटर्स की संख्या के नाम इस सूची में दर्ज हैं। वहीं 71 थर्ड जेंडर मतदाता भी इस सूची में शामिल है।
21854 युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
इसके अलावा 18 से 19 उम्र वर्ग के 21854 युवा मतदाता भी इस बार सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपनी आहुति डालेंगे। विधानसभा क्षेत्र गिल में सबसे अधिक युवा 4268 मतदाता हैं तो इस कैटेगरी के सबसे कम 1381 मतदाता विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में रजिस्टर्ड हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन युवा वोटर्स से मतदान करवाकर इनकी सहभागिता चुनावी प्रक्रिया में करवाई जाए।
विधानसभा क्षेत्र लोकेशन पोलिंग बूथ
पूर्वी 65 200
दक्षिण 42 145
आत्मनगर 56 156
सेंट्रल 64 146
वेस्ट 64 188
नार्थ 64 180
गिल 152 296
दाखा 135 220
जगराओं 113 190
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप