Move to Jagran APP

खन्ना के 33 में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए हाेंगे आरक्षित, सरकार ने जारी की नोटिफ‍िकेशन Ludhiana News

सूची में खन्ना के 33 वार्डों में से 16 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात कही गई है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कौन से वार्ड आरक्षित किए जाएंगे।

By Edited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 08:49 AM (IST)
खन्ना के 33 में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए हाेंगे आरक्षित, सरकार ने जारी की नोटिफ‍िकेशन Ludhiana News
खन्ना के 33 में से 16 वार्ड महिलाओं के लिए हाेंगे आरक्षित, सरकार ने जारी की नोटिफ‍िकेशन Ludhiana News

खन्ना, जेएनएन। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश की नगर कौंसिलों के लिए आरक्षण संबंधी गजट नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसमें खन्ना नगर कौंसिल भी शामिल है और नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 33 वार्डों में से 16 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। सूची में पंजाब की कुल 102 नगर कौंसिल और नगर पंचायतें शामिल हैं।

loksabha election banner

सूची में खन्ना के 33 वार्डों में से 16 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात कही गई है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कौन से वार्ड आरक्षित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार अलग से नोटिफिकेशन बाद में जारी करेगी। 16 महिला आरक्षित वार्डों में से 12 वार्ड जनरल महिलाओं और चार एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह कुल 33 वार्डों में से जनरल के लिए 23 (12 महिला आरक्षित समेत), एससी के लिए नौ (चार महिला आरक्षित समेत) और बीसी (बैकवर्ड क्लास) के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है।

वार्डबंदी और निगम की उम्मीदें धूमिल

सरकार के इस नोटिफिकेशन के साथ एक बात के संकेत मिले हैं कि खन्ना की नए सिरे से वार्डबंदी और नगर निगम बनाने की सत्तापक्ष की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है। हालांकि, उम्मीदें पूरी तरह से टूटी भी नहीं है। अगर निकट भविष्य में पंजाब कैबिनेट खन्ना को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पारित कर दे तो बात बन सकती है। उसके बाद वार्डबंदी भी अनिवार्य हो जाएगी।

मार्च के बाद कभी भी हो सकते हैं चुनाव

जिन नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों की आरक्षण की नोटिफिकेशन सरकार ने जारी की है। उनके चुनाव 2020 में ही लंबित है। अगर सब ठीक रहा और सरकार समय पर ही चुनाव कराने को तैयार हुई तो मार्च के बाद कभी भी चुनाव हो सकते हैं।

लुधियाना जिले की अन्य नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों की स्थिति

जगरांव:  कुल वार्ड 23, जनरल 16 (आठ महिला सहित), एससी छह (तीन महिला सहित) बीसी एक।

पायल: कुल वार्ड 11, जनरल पांच (तीन महिला सहित), एससी तीन ( दो महिला सहित), बीसी एक।

रायकोट: कुल वार्ड 15, जनरल आठ (चार महिला सहित), एससी छह (तीन महिला सहित), बीसी एक।

समराला: कुल वार्ड 15, जनरल नौ (पांच महिला सहित), एससी पांच (दो महिला सहित), बीसी एक।

दोराहा: कुल वार्ड 15, जनरल 10 (पांच महिला सहित), एससी चार (दो महिला सहित), बीसी एक।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.