Move to Jagran APP

Yoga Day 2022: योग के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, बदल जाएगा आपका जीवन; जानिए क्या हाेगा लाभ

International Yoga Day 2022 एवरेस्ट योग इंस्टीटयूट के प्रमुख और योग गुरु संजीव त्यागी का। वे कहते हैं कि योग किसी आयु तक सीमित नहीं है शरीर में जब तक प्राण है तब तक योग है। योग सभी वर्गों के लोग कर सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 08:07 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 08:07 AM (IST)
Yoga Day 2022: योग के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, बदल जाएगा आपका जीवन; जानिए क्या हाेगा लाभ
International Yoga Day 2022 एवरेस्ट योग इंस्टीटयूट के प्रमुख और योग गुरु संजीव त्यागी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Yoga Day 2022: "चित्त वृति निरोध योग" महऋषि पतंजलि के अनुसार चित्त को वृतियों का निरोध ही योग है। शिव संहिता में बताया गया है की चौरासी लाख योनियों है उतने ही आसन है। योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना है यह आत्मा के साथ साथ सामाजिक तौर पर भी जोड़ कर रखता है। समाज में परस्पर भाव को जोड़ना योग एक सीधा रास्ता है। आज समाज को यदि जोड़ना है तो योग ही एक मार्ग है जो इन्हें जोड़ने में मदद करता है क्योंकि योग भावों को अभिव्यक्त करता है और एक दूसरे को जोड़ता है।

loksabha election banner

यह कहना है शहर के एवरेस्ट योग इंस्टीटयूट के प्रमुख और योग गुरु संजीव त्यागी का। वे कहते हैं कि योग किसी आयु तक सीमित नहीं है शरीर में जब तक प्राण है तब तक योग है। योग सभी वर्गों के लोग कर सकते हैं। बच्चों के लिए योग तो एक खेल की तरह ही है जो उन्हें सदैव स्वस्थ रखतमध्यम ओर बुजुर्गों के स्वस्थ जीवन का आधार ही योग है। ऐसे में बीमारियों से बचे रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। शुरूआत में योग करने के लिए योग गुरु, योग माहिर की सलाह लें।

योग के बड़े लाभ

शरीर को लचीलापन बनाने के लिए योग अभ्यास सर्वोत्तम है। क्योंकि जब हम योग करते हैं, तो पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जिससे सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह न केवल शरीर में लचीलापन ले कर आता है साथ में सभी मसल्स को स्ट्रॉन्ग करता है। वह शरीर को स्थिर बनाए रखता है। शरीर के साथ साथ मन को भी हल्का रखता है। नियमित रूप से योग करने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

- योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता हैं। न केवल शारीरिक अपितु मानसिक चिंताओं से भी। योगासन,प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय हैं। योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी व आनंद अनुभूति होती है।

- योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और दवाओं पर आपकी निर्भरता को घटता है। डॉक्टर भी योग करने की सलाह देते हैं। योग से अस्थमा, पत्थरी, माइग्रेन,ब्रोंकाइटिस,पीसीओडी, अनिद्रा, एसिडिटी, कब्ज, डिप्रेशन, डायबिटीज,साइटिका दर्द, घुटनों का दर्द, हाई ब्लड प्रेशर , हर्निया सहित बहुत सारी बिमारियों पर कारगर है।

- वजन को कम करने में योग बहुत कारागार है। हमारे महऋषि योग से ही अपने आप को फिट रखते थे। सूर्य नमस्कार के दैनिक अभ्यास से ही अपने वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। यह अभ्यास वजन को बढ़ने नहीं देता।

-रोजाना सुबह सुबह योग करने वाला व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर होता है। योग शरीर से आलस को दूर करके तरोताजा रखने में मदद करता है। योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय रहता है।

- योग दर्द को बर्दाश्त करने की क्षमता को बढ़ता है। योग में कई ऐसी क्रियाएं या आसन होते हैं, जिसके जरिए हमें इतने मजबूर हो जाते हैं कि किसी भी तरह के दर्द को सहने की शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है।

- योग करके हम बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकते हैं। योग में कई आसान है, जिससे चेहरे पर रौनक आती है। झुर्रियां सहित त्वचा की दूसरी बीमारियों से बचाव होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.