Move to Jagran APP

छठ पूजा से लौट रहे युवक की क्रेन की चपेट में आने से मौत

कांजली झील से वीरवार देर सायं छठ पूजा के बाद पैदल घर लौट रहा गांव मुश्कवेद का रहने वाला 30 साल का चिंटू पासवान क्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 01:53 AM (IST)
छठ पूजा से लौट रहे युवक की क्रेन की चपेट में आने से मौत
छठ पूजा से लौट रहे युवक की क्रेन की चपेट में आने से मौत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कांजली झील से वीरवार देर सायं छठ पूजा के बाद पैदल घर लौट रहा गांव मुश्कवेद का रहने वाला 30 साल का चिंटू पासवान क्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्वजनों ने उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक चिटू पासवान पुत्र आनंदी पासवान निवासी मुश्कवेद मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। थाना सिटी पुलिस को दिए गए बयान में उसके रिश्तेदार अमित ने बताया कि वह कांजली झील से छठ पूजा के बाद पैदल घर लौट रहा था। कांजली मार्ग में रास्ते में पीछे से आ रहे क्रेन चालक ने चिटू को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सिटी प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि मृतक चिंटू के रिश्तेदार अमित के बयान के आधार पर आरोपित क्रेन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया है। आटो की टक्कर से बाइक सवार एएसआइ घायल

loksabha election banner

वहीं, गांव चक्क दोनां में वीरवार को तेज रफ्तार आटो चालक ने बाइक सवार एएसआइ को टक्कर मार दी। टक्कर लगते एएसआइ बाइक समेत गिर गया और घायल हो गया। हादसे के बाद आटो चालक फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने घायल एएसआइ के बयान पर आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में उपचाराधीन एएसआइ आइआरबी कुलदीप सिंह निवासी अकबरपुर काला संघिया ने बताया कि वह आइआरबी की चार बटालियन में कार्यरत है। वह चार नवंबर को फगवाड़ा ड्यूटी के लिए अपने बाइक पर जा रहा था। गांव चक्क दोनां के समीप काला संघिया की तरफ से आ रहे आटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके बेटे साजनप्रीत ने उसे लुधियाना डीएमसी में दाखिल करवाया। थाना सदर पुलिस ने आरोपित आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.