डेढ़ किलो गाजा सहित युवक काबू
सीआइए स्टाफ फगवाड़ा ने युवक को काबू कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सीआइए स्टाफ फगवाड़ा ने युवक को काबू कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। आरोपित की पहचान गब्बर वासी छज्ज कालोनी फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। हेयर पैलेस के निकट सामने से आ रहा युवक पुलिस को देखकर हाथ में पकड़ा थैला फेंक दिया तथा भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने संदेश के आधार पर युवक को काबू कर लिया। युवक की ओर से फेंके गए थैले से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें