Move to Jagran APP

भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : यश महाजन

भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से पार्टी के कर्मठ नेता व वर्कर को सही पद पर नियुक्त करने की योजना ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:33 PM (IST)
भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : यश महाजन
भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : यश महाजन

जागरण संवाददाता, कपूरथला : भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा की ओर से पार्टी के कर्मठ नेता व वर्कर को सही पद पर नियुक्त करने की योजना ही पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएगी। यह बात भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व मंडल प्रभारी यश महाजन एवं भाजपा नेता धर्मवीर बोबी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। यश महाजन ने कहा कि पार्टी प्रधान अश्विनी शर्मा जिस तरह अपने पुराने वर्करों को साथ लेकर चल रहे हैं उससे पार्टी अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की ओर से लोगों की भलाई के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। पार्टी का जनाधार जिस तरह से बढ़ रहा है उससे प्रत्येक वर्कर का मनोबल बढ़ा है। पार्टी की मजबूती व जनाधार के लिए सभी वर्करों, नेताओं को विशेष दिलचस्पी दिखानी होगी।

loksabha election banner

यश महाजन ने कांग्रेस को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस और घोटालों का चोली दामन का साथ है। लाकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने पंजाब में एक करोड़ 42 लाख परिवारों को राशन भेजा लेकिन वर्तमान सरकार ने जरूरतमंदों को यह राशन उपलब्ध नहीं कराए। धर्मवीर बॅबी ने कहा कि पहले लुधियाना और अब बठिंडा निगम ने सभी सीमाओं को पार कर लिया है और जेसीबी से गड्ढा खोदकर इस राशन को दबा दिया था। इससे कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। बाबी ने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री का उनके विभाग पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस घोटाले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की ओर से करवाई जाए। घोटाले में शामिल अधिकारियों या मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.