हिंसा की शिकार महिलाएं साझ केंद्र से करें संपर्क : कैलाश कौर
सर्व नौजवान सभा की ओर से महिला सुरक्षा पर वेबिनार करवाया गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सर्व नौजवान सभा की ओर से सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह की अगुआई में साझ केंद्र फगवाड़ा के विशेष सहयोग से नगर सुधार ट्रस्ट दफ्तर की इमारत में चलाए जा रहे ब्यूटीशन और टेलरिंग प्रशिक्षण केंद्र में महिला सुरक्षा विषय पर वेबिनार करवाया गया। लेखक और चिंतक प्रिंसिपल गुरमीत सिंह पलाही ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। साथ ही शिक्षित होकर अपनी तरक्की व सामाजिक सुरक्षा का रास्ता भी तैयार कर रही हैं। वेबिनार की अध्यक्षता इंस्पेक्टर कैलाश कौर इंचार्ज साझ केंद्र फगवाड़ा ने की। उन्होंने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एवं पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एप संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साझ केंद्र में 44 तरह की सर्विस लोगों को दी जाती है। उन्होंने घरेलू हिंसा सहित हर किस्म के उत्पीड़न को लेकर साझ केंद्र की सेवाएं लेने का आह्वान किया। वेबिनार के दौरान रिटा ईटीओ रविंदर सिंह चोट व पूर्व पार्षद अनुराग मानखंड ने कहा कि महिलाओं क आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्म सुरक्षा केलिहाज से जूडो-कराटे आदि की प्रशिक्षण लेने बारे भी प्रेरित किया। वेबिनार में पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, एचएल साझ केंद्र मीना कुमारी, प्रितपाल कौर तुली अकाली नेत्री ने भी अपने विचार पेश करें। इंस्पेक्टर कैलाश कौर इंचार्ज साझ केंद्र फगवाड़ा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान सुखविंद्र सिंह ने सभा की ओर से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पूर्व पार्षद हुसन लाल जनरल मैनेजर जेसीटी मिल फगवाड़ा ने गण्यमान्य का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ओंकार जगदेव, डा. नरेश बिट्टू, रजिंद्र कुमार एएसआइ, हरभजन सिंह एएसआइ, इकबाल सिंह एएसआइ, बलजीत कौर, हरविंद्र सिंह, रणजीत मल्हन, प्रिंस शर्मा, कुलबीर बावा, सुनील बेदी, नीतू गुडिंग, सुखजीत कौर, चेतना राजपूत, जगजीत सिंह सेठ, अमन, आंचल, जतिंद्र, नेहा, सरबजीत कौर, रेनु, सेजल, पल्लवी, अनीता, ज्योति, पूजा देवी आदि उपस्थित थे।