विकास साथियों सहित भाजपा छोड़ शिअद में हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व एससी मोर्चा सदस्य विकास सिधि अपने साथियों सहित शिअद में शामिल हुए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : शिअद हलका प्रभारी एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व एससी मोर्चा सदस्य विकास सिधि अपने साथी रजत सिधि, लव सिधि, संजीव कुमार व जतिदर कुमार सहित शिअद में शामिल हुए। विकास सिधि ने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते है तथा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए है। परमजीत सिंह पम्मा ने सिधि को विश्वास दिलाया कि उन्हें शिअद में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर अजय बबला, कोमल सहोता के अलावा पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें