आश्रम के नाम जमीन पर नहीं होने देंगे कब्जा
गुरु ज्ञान नाथ मंदिर के नाम पर कथित धक्केशाही को लेकर बुधवार को यहां पुरानी कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला। गुरु ज्ञान नाथ मंदिर के नाम पर कथित धक्केशाही को लेकर बुधवार को यहां पुरानी कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। मोहल्ला महिताबगढ़ गुरु ज्ञान आश्रम में पहले पंजाब भर से बड़ी संख्या में संगतें इकटठी हुई। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए एसएसपी कार्यालय वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चे के पंजाब प्रधान महिदर सिंह हमीरा व विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों के नेताओं ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान नाथ आश्रम वाल्मीकि समाज का ऐतिहासिक आश्रम है और आश्रम में गुरु ज्ञान नाथ जी का प्राचीन मंदिर भी है। नेताओं ने कहा कि मंदिर के नाम पर करीब 64 कनाल जमीन है जिस पर कुछ लोग धक्केशाही कर कब्जा करना चाहते है, जिसे वाल्मीकि समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। गुरु ज्ञान नाथ पूर्ण संघर्ष दल के राष्ट्रीय चेयरमैन जोगिदर सिंह ने कहा, पिछले समय से कुछ शरारती तत्व गुरु ज्ञान नाथ डेरे में दखलंदाजी कर डेरे की जमीन को हड़पना चाहते है और सत्कार योग गद्दी नशीन संत गिरदारी नाथ के खिलाफ गलत टिप्पणी करते है जिससे समाज के करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जोगिदर सिंह ने कहा क िउन्होंने हाल ही में एसएचओ कपूरथला को इसकी लिखित शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की है। इस कारण ह मजबूरन एसएसपी के कार्यालय का घेराव करना पड़ा।
दी आंदोलन की धमकी
पेंडू मजदूर यूनियन के कश्मीर सिंह ने कहा, अगर प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफतार नहीं किया तो जोरदार आंदोलन छेड़ा जाएगा। आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महासचिव बाबा इंद्रजीत सिंह, बसपा जिला इंचार्ज तरसेम थापर, गुरमुख सिंह खोसला, शेर सिंह, बिदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में धार्मिक जत्थेबंदियों के सदस्य शामिल थे।