दोपहिया वाहनों को लगाई आग, केस
शहर के एक स्कूल में खड़े दोपहिया वाहनों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 02:21 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 02:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहर के एक स्कूल में खड़े दोपहिया वाहनों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सलीम पुत्र परमजीत सिंह वासी गांव जोहल जिला जालंधर ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि जेसीटी मिल के स्कूल परिसर में खड़े स्कूटर और एक मोटरसाइकिल को अज्ञात युवकों ने आग लगा दी और फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित सलीम के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरूकर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें