नशीली गोलियों समेत सगी बहनें गिरफ्तार
थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने दो महिलाओं से नशीली गोलियां बरामद की है।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगह से दो महिलाओं को नशीली गलियों समेत गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपित मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं व सगी बहनें हैं। अदालत के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एएसआइ बलविदर सिंह ने गश्त के दौरान पैदल आ रही महिला को शक के आधार पर रोका। महिला पुलिस कर्मचारी ने तलाशी के दौरान आरोपित महिला 305 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपित की पहचान कविता पत्नी हरभजन निवासी कड़िया, थाना पचौर जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया।
एक अन्य मामले के तहत एएसआइ संतोख सिंह ने गश्त के दौरान शक के आधार पर पैदल आ रही महिला को रोका। तलाशी लेने पर उससे 320 नशीली गोलियां बरामद हुईं। महिला की पहचान नेहा पत्नी अमित निवासी कड़िया, थाना पचौर जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर सुल्तानपुर लोधी आई थी तथा रेलवे स्टेशन के अलावा जगह बदल-बदलकर रह रही थीं। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया है कि वह उक्त नशे की गोलियां मध्य प्रदेश से ही लेकर आई थीं।