Move to Jagran APP

धूप निकली, ठंड से नहीं मिली राहत

शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ समय के लिए ठंड से राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:39 PM (IST)
धूप निकली, ठंड से नहीं मिली राहत
धूप निकली, ठंड से नहीं मिली राहत

संवाद सहयोगी, कपूरथला : कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को जैसे ही लोग नींद से जागे तो उन्हें धुंध का सामना करना पड़ा। धुंध के बीच वाहन चालकों को लाइट जलाकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर रही। करीब साढ़े 11 बजे के बाद धुंध कुछ छंटनी शुरू हुई और 12 बजे के आस पास सूर्य निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह कड़ाके की ठंड के चलते लोगों ने देर से बिस्तर छोड़ा। घने कोहरे के चलते सुबह आठ बजे तक कुछ दिख नहीं पा रहा था। विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे।

ठंड कम होने की आस लगाए मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा था लेकिन बादल छंटने से लोगों को काम काज चलने की कुछ उम्मीद जगी है। धूप निकलने से गेहूं और सब्जी की फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।

कपूरथला में सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे भुपेश ने बताया कि ठंड के चलते न तो रात ठीक से कट रही है, न दिन। सैदपुर निवासी राजमिस्त्री रघूजीत सिंह ने बताया कि ठंड के कारण आठ बजे सुबह से काम मुमकिन नहीं है और देर से जाने पर काम मिलता नहीं है। देर रात मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ठंडी हवा भी चलने लगी थी।

बच्चों और बुजुर्गो की सेहत का रखे ध्यान : डा. राजीव

सिविल अस्पताल कपूरथला के डा. राजीव भगत ने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गो के सेहत का ध्यान रखना चाहिए। गर्म कपड़े का प्रयोग करें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। नहाने से लेकर पीने तक के लिए गर्म पानी का सेवन करें। ठंड से गला खराब होने की संभावना लगे तो गर्म पानी में नमक डाल कर गरारें जरुर किए जाए। इसके बावजूद कोई परेशानी हो तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.