Move to Jagran APP

शिव सेना का नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को मिला समर्थन

नगरपालिका कर्मचारी संगठन पंजाब के आह्वान पर स्थानीय संगठन ने अध्यक्ष गोपाल थापर के नेतृत्व में चल रही हड़ताल के 22वें दिन में दाखिल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 06:06 PM (IST)
शिव सेना का नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल को मिला समर्थन

संवाद सहयोगी, कपूरथला : नगरपालिका कर्मचारी संगठन पंजाब के आह्वान पर स्थानीय संगठन ने अध्यक्ष गोपाल थापर के नेतृत्व में चल रही हड़ताल के 22वें दिन में दाखिल हो गई। इससे शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस पर नोटिस लेते हुए शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ नेता राजू डांग, राजेंद्र कोहली, सुरेश पाली, इंद्रपाल मनचंदा, पिटा पहलवान व पारस चोपड़ा के नेतृत्व में हड़ताल पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संगठन को मिला और हड़ताल का समर्थन किया। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित हुए शिव सेना (बाल ठाकरे) पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश कटारिया (काला) ने नगर पालिका कर्मचारी संगठन पंजाब के अध्यक्ष सरदारी लाल शर्मा व स्थानीय अध्यक्ष गोपाल थापर व उनकी टीम को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा व राणा गुरजीत सिंह की तस्वीर पर काले रंग से क्रास का निशान लगे और उस पर 'कैप्टन, ब्रह्म महिंद्रा व राणा के राज का चरखा चले, सफाई सेवकों को भी डसने से नहीं टले' लिखा एक बैनर भी सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संगठन की मांगों को गंभीरता से लिया होता तो वे हड़ताल की राह न अपनाते। शिव सेना नेता जगदीश कटारिया ने चेतावनी दी कि कांग्रेस सरकार अहंकार छोड़ नगरपालिका कर्मचारी संगठन की मांगों को मानकर जनता को राहत पहुंचाए। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पार्षद अशोक भगत व शिव सेना नेता बलविन्द्र भंडारी, मनु पुरी, राजेश कन्नौजिया (शेखुपुर), रिकू भंडारी, मुनी लाल कन्नौजिया, संदीप कश्यप (मोनू), दीवान चंद कन्नौजिया, शुभम शर्मा, बबलू कन्नौजिया, मंगत राम व रजत पुरी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.