Move to Jagran APP

सेवा, संगठन व समर्पण से निकलेगी सत्ता की राह

कपूरथला पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 09:39 PM (IST)
सेवा, संगठन व समर्पण से निकलेगी सत्ता की राह
सेवा, संगठन व समर्पण से निकलेगी सत्ता की राह

जागरण संवाददाता, कपूरथला : कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा है कि कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने के लिए कांग्रेस सेवा दल को कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। कांग्रेस का हर वर्कर अगर तनदेही से माह में सिर्फ दस दिन समाज सेवा व संगठन के हित में काम करे तो कांग्रेस जरूर कामयाब होगी। इसकी शुरुआत पंजाब से की जा रही है जिससे देश भर में संदेश जाएगा। समाज सेवा, संगठन की मजबूती व पार्टी के प्रति समर्पण से ही कांग्रेस देश की सत्ता में वापसी संभव हो सकेगी।

loksabha election banner

कपूरथला स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में पांच दिवसीय लोक सभा स्तरीय समर्थ प्रशिक्षण शिवर के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा कि पंजाब में 25 साल बाद कांग्रेस सेवा दल का शिविर लगा है। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भार्गव बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल के वर्करों को लोक सभा हलके के कमजोर बूथों का चयन कर उस क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरुक करने के साथ साथ समाज सेवा व बाल सेवा केंद्र आरंभ कर मुहिम का आगाज कर देना चाहिए।

इस मौके पर उपस्थित विधायक राणा गुरजीत सिंह की तरफ से कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य तमाम पदाधिकारियों का शिविर लगा कर कांग्रेस की मजबूती के लिए आरंभ किए कार्य की सराहना की।

इससे पूर्व करीब ढ़ाई दशकों बाद पंजाब में दोबारा कांग्रेस सेवा दल के शिविर का आयोजन करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भार्गव की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सेवा दल के तमाम नेताओं वर्करों का स्वागत किया गया। यह शिविर 27 जुलाई तक चलेगा, जिसमें रोजाना वर्करों को संगठन की मजबूती के मंत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के उत्तर जोन के प्रभारी डा. अमरजीत सिंह, पंजाब प्रदेश प्रभारी ठाकुर बलविदर सिंह सभियाल, पंजाब प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा, उत्तर प्रदेश प्रभारी नरिदर सिंह, महिला सेवा दल की प्रदेश प्रभारी ज्योति खन्ना, हिमाचल प्रदेश प्रभारी मोनिका सिंह, पंजाब प्रदेश आरर्गेनाइजर विल्ला वर्मा, कैंप कमांडर विजय डोगरा, कार्यालय इंचार्ज अशोक क्रांतिकारी, दर्शन चीमा, सतपाल लाली, दीपक मनण, विनोद खन्ना, जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर, करन महाजन आदि समेत लोक सभा हलका खडूर साहिब के कांग्रेस सेवा दल के वर्कर विशेष तौर पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.