महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कैप्टन सरकार गंभीर : धालीवाल
विधायक धालीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पूरी तरह से गंभीर है, रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच महिलाओं को को घर जाने के लिए उपयुक्त साधन न मिलने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए सीएम की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है। यह बात स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने प्रदेश के डीजीपी दिनकर गुप्ता को यह सुविधा प्रदेश भर में जल्द लागू करने को यकीनी बनाने के लिए कहा है। विधायक ने कहा कि महिलाओ को यह सुविधा 100, 112 और 181 नंबर पर मौजूद होंगी व इस नंबर पर सम्पर्क करने वाली महिला तुंरत पुलिस कंट्रोल रुम के साथ जुड जाएगी। इसके अलावा महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दिए है कि यातायात के दौरान संबंधित महिला के साथ कम से कम से एक महिला पुलिस अधिकारी जरुर होनी चाहिए।