Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बाघा को किया सम्मानित

फगवाड़ा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 07:55 PM (IST)
प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बाघा को किया सम्मानित
प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बाघा को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : पंजाब भर में एससी वर्ग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा को भाजपा हाईकमान की ओर से पंजाब भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार को राजेश बाघा फगवाड़ा पहुंचे। रेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजेश बाघा का स्वागत कर उनकी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया। राजेश बाघा ने कहा कि पंजाब में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है और हर वर्ग के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को उसका बनता सम्मान देती है। भाजपा 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजेश बाघा ने कहा कि पंजाब में कैप्टन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अकाली-बसपा गठजोड़ बेमेल गठबंधन है जबकि आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई आधार नहीं है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लोकहित में शानदार काम कर रही है व देश भर में विकास करवाने के साथ-साथ लोगों को हर सुविधा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बलभद्रसेन दुग्गल, नवांशहर विधानसभा के प्रभारी अशोक दुग्गल, पूर्व भाजपा प्रधान चंद्रमोहन चावला, पंजाब भाजपा व्यापार सेल के सचिव पंकज चावला, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, आशु पुरी, अजय पुरी, मास्टर हरीश, राजेश रोकी, चौधरी मनजीत, सुनील मदान, मंजू खुराना भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.