स्कूटी स्लिप होने से व्यक्ति घायल
स्थानीय सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्कूटी स्लिप होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : स्थानीय सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्कूटी स्लिप होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बलकार सिंह (40) पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव मेहताबगढ़ ने बताया कि वह शुक्रवार स्कूटी में कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक उसकी स्कूटी स्लिप हो गई। जिस कारण वह गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें