आदल दयालपुरी की पुस्तक शायरी दे रंग का विमोचन
सुभानपुर (कपूरथला) साहित्यिक पिड़ नडाला की मीटिंग प्रधान निर्मल सिंह की उध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, सुभानपुर (कपूरथला) : साहित्यिक पिड़ नडाला की मीटिंग प्रधान निर्मल सिंह की उध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो बिछड़े साथियों उस्ताद बुजुर्ग कवि मास्टर हरभजन सिंह सिफ्ती व महिदर सिंह कोमल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।। इस मौके कनाडा से लौटे निर्मल सिंह खख के साथ विदेश के तजुर्बे साझा किए गए। रचनाओं के दौर में कहानीकार डॉ. कर्मजीत सिंह नडाला ने कहानी, प्रो. गुरनाम सिंह, प्रो. बलदेव सिंह वालिया, डॉ. मक्खण सिंह भुलत्थ, सुरजीत साजन, नंबरदार कर्म सिंह पड्डा, आदल दयालपुरी, लाली करतारपुरी, अमरीक हमीरा, कुलविदरजीत दयालपुरी ने रचनाएं पेश कीं। अंत में प्रसिद्ध कवि आदल दयालपुरी की पुस्तक (शायरी दे रंग) जारी की गई। फोटो कैप्शन- कवि आदल दयालपुरी की पुस्तक(शायरी दे रंग) जारी करते हुए साहितक पिड़ नडाला के मैंबर ।