पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की पुण्यतिथि पर बाटा राशन
फगवाड़ा यूथ काग्रेस के प्रधान करमदीप सिंह कम्मा द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाधी की पुण्यतिथि को समर्पित वार्ड नंबर 22 में रहने वाले 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें वितरित की गई।
संस, फगवाड़ा : फगवाड़ा यूथ काग्रेस के प्रधान करमदीप सिंह कम्मा द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाधी की पुण्यतिथि को समर्पित वार्ड नंबर 22 में रहने वाले 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें वितरित की गई। कम्मा ने कहा कि कोरोना के प्रतिबंधों के चलते मेहनत मजदूरी करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल और पंजाब यूथ काग्रेस के प्रधान वरिंदर सिंह ढिल्लों की ओर से यूथ काग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कोरोना आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की मदद करने के लिए कहा गया है। इसी के तहत शुक्रवार को यूथ काग्रेस फगवाड़ा की टीम की ओर से 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। यूथ काग्रेस प्रधान करमदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रदेश के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है, ताकि पंजाबियों को स्वस्थ व सुरक्षित रखा जा सके। करमदीप सिंह कम्मा ने कहा कि जब तक प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति रहेगी उनकी टीम की ओर से जरूरतमंदों की मदद निरतंर जारी रहेगी। इस मौके पर सैणी, विनय, हैप्पी, प्रिंस भी उपस्थित थे।